फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलडॉड-कठिनइया मार्ग पर गड्ढे में सपाइयों ने धान रोपकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरहज के बेलडॉड-कठिनइया मार्ग पर धान रोपकर विरोध करते सपाई। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बेलडॉड-कठिनइया मार्ग पर गड्ढे में सपाइयों ने धान रोपकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फिसड्डी साबित हो रही सरकार की गड्ढा मुक्त योजना
बरहज। क्षेत्र के बेलडॉड-कठिनईया मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धान रोपकर विरोध-प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कहा कि सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क योजना फिसड्डी साबित हो रही है। बारिश के मौसम में राह चलना मुश्किल हो गया है।
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बारा दीक्षित के निकट बेलडॉड-कठिनईया मार्ग पर पहुंचे, जहां जगह-जगह बने गड्ढों में भरे बारिश के पानी में धान के बीज की रोपाई किए। उनका कहना था कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सरकार बेहतर सड़क बनाने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजर आ रहा है। इस दौरान विकास यादव, सुनील सिंह, अवितोष यादव, अजय सिंह, राजेंद्र यादव, सजित यादव, संजय तिवारी और अजीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सलेमपुर तहसील में वकीलों ने किया प्रदर्शन
सलेमपुर। तहसील के वकीलों का चला आ रहा न्यायिक कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार सुनील सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष बैजनाथ पांडेय ने कहा कि नायब तहसीलदार का स्थानांतरण जब तक नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संचालन सचिव देवेंद्र दुबे, अरविंद तिवारी, शंभू यादव, हरेश दत्त पाठक, दिग्विजय पांडेय, प्रमोद तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, देव मोहन तिवारी आदि मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष की बर्खास्तगी पर धरना देकर विरोध जताया
देवरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवन मिशन (एनआरएलएम) के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार दुबे के बर्खास्त होने के बाद विकास भवन के गेट पर धरना देकर शुक्रवार को आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने विरोध जताया है। मांग की है कि एचआर पॉलिसी के अनुसार पहले भत्ता मिलता था, लेकिन कटौती कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष सात प्रतिशत इंक्रीमेंट बढ़ोतरी, यात्रा भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, चाइल्ड एजुकेशन लाभ आदि सभी एलाउंस बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं समूह सखी, बैंक सखी व सीआरपी दीदीयों का मानदेय बढ़ोतरी करने के लिए मिशन निदेशक ने खुले मंच से घोषणा की थी, लेकिन लागू नहीं किया। इसके लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जा रहा है। इसी बीच हड़ताल से नाराज होकर मिशन प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार दुबे को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक घोषित एचआर पॉलिसी के अनुसार एलाउंस लागू नहीं किए जाएंगे, आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान ओमकार तिवारी, कुमार गौरव, ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रकाश विश्वकर्मा, लियाकत अहमद, चंदन रावत, सदानंद सौरभ और आनंद भैरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें