फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ओलीपट्टी की टीम दिखाएगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पथरदेवा विकासखंड की बीआरडी इंटर कॉलेज बल्लीपट्टी के बालिका कबड्डी टीम ने मंडल स्तर पर आयोजित सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। इस टीम के खिलाड़ियों का चयन तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस टीम के खिलाड़ी 19 से 20 मार्च को मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। बीआरडी इंटर कॉलेज ओलीपट्टी कबड्डी टीम के कोच मुहम्मद इजहार ने बताया कि विद्यालय की बालिका कबड्डी टीम के खिलाड़ी कप्तान खुशबू गुप्ता, खिलाड़ी अंजू गुप्ता, सानिया, संगीता, अनीता, खुशी कुमारी, ऋतिका गुप्ता, संजना कुमारी और खुशबू विद्यालय के खेल मैदान पर प्रतिदिन सुबह-शाम पसीना बहा कर कबड्डी खेल की बारीकियों को सीखती हैं। इस टीम ने सैयद मोदी स्टेडियम गोरखपुर में 13 मार्च को आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महाराजगंज की टीम को हराकर विजेता बनी। इसके साथ ही इस टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। लगातार तीसरी बार इस टीम का चयन लिए हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें