फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नींव खोदते समय ढही पुरानी दीवार, दबकर मजदूर की मौत

Tue, 02 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम देवतहा में मंगलवार को खपरैल का मकान तोड़ते समय नींव के लिए गड्ढा खोद रहे मजदूर पर अचानक पुरानी दीवार गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम गोपालपुर निवासी कपिलदेव निषाद (50) पुत्र रामनयन मजदूरी करते थे। देवतहा गांव में एक व्यक्ति के पुराने मकान को गिराकर नया निर्माण कराया जा रहा था।
कपिलदेव मंगलवार को वहीं मजदूरी करने गए थे। दीवार तोड़ने के बाद वह नींव खोद रहे थे। इसी बीच अचानक दीवार ढह गई और ईंट-मलबा उनके ऊपर गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को मलबे से बाहर निकाला। इसी बीच हादसे की खबर सुनते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपिलदेव की पत्नी लाची देवी, पुत्र उदयभान व चंद्रभान सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें