फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कराया गया जर्जर मालगोदाम

विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन के जर्जर माल गोदाम किया गया ध्वस्त। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
ध्वस्त कराया गया जर्जर मालगोदाम
विज्ञापन

देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम जर्जर होने के कारण शनिवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। रेलवे दो नए मालगोदाम बनाने की तैयारी में है। गोदाम बनने तक स्टेशन पर आनेवाले सामान को कसया और चकियवां ढाला के बीच में उतारा जाएगा। यहां से व्यापारी अपना सामान लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर स्थित मालगोदाम पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। कर्मचारियों को भी हमेशा हादसे का डर लगा रहता था। रेलवे ने ध्वस्त कर नए मालगोदाम बनाने की तैयारी में लग गया है। मालगोदाम अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि नवनिर्मित गोदाम बनने तक व्यापारियों का सभी सामान रेलवे क्रासिंग के पूरब तरफ उतारा जाएगा। अब बनने वाले माल गोदाम में सामान को स्टोर करने की व्यवस्था नहीं होगी। बरसात के समय में दिक्कत या सामान की क्षति के लिए व्यापारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें