फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप जैसा पिलर बनाकर स्कूल को डुबोने का प्रयास मत करो : डीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर के नगवा गांव में राजकीय इंटर कालेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम जेपी सिंह और ए - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सांप जैसा पिलर बनाकर स्कूल को डुबोने का प्रयास मत करो : डीएम
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगवा खास गांव में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का शनिवार को डीएम जेपी सिंह ने निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने हिदायत दी कि सांप जैसा पिलर बनाकर स्कूल को डुबोने का प्रयास मत करो। भवन और चहारदीवारी के निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीबी सिंह से रिपोर्ट मांगी।
नगवा गांव में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से राजकीय निर्माण निगम राजकीय इंटर कालेज का निर्माण करा रहा है। कार्य की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर डीएम जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम का काफिला पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीएम ने चहारदीवारी के तिरछे पिलर देख कार्यदाई संस्था पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सांप की तरह पिलर बनाकर स्कूल को डुबोने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने लो लैंड में स्कूल बनाने पर भी आपत्ति जताई। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां उजागर हुईं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहनता से जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल मंदिर की तरह होता है। इसके निर्माण में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। काम खराब होने पर गांव वालों से तुरंत सूचना देने की अपील की। स्कूल के निरीक्षण केे बाद डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कटान स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने कोरड़ और करहकोल में कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र जाड़िया को संवेदनशील स्थलों की निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें