फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
मोतीलाल गौड की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

इंदुपुर गांव के रहने वाले थे मोतीलाल गोंड
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के इंदुपुर गांव में शौच के लिए निकले 60 वर्षीय एक वृद्ध की तालाब में डूबने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंदुपुर गांव निवासी मोतीलाल गोंड दो भाइयों में बड़े थे। घर पर रहकर खेती के काम से अपना गुजारा करते थे। उनकी तीन लड़कियों में से दो की शादी हो चुकी है। इकलौते लड़के की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। परिवारवालों के अनुसार मोतीलाल शुक्रवार की सुबह गांव के समीप सड़क के बगल में स्थित एक तालाब के किनारे शौच के लिए गए। शौच के पश्चात जैसे ही वह तालाब के किनारे पहुंचे अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। मोतीलाल को तैरने नहीं आता था। इससे मोतीलाल पानी में डूबने लगे। यह देखकर सड़क के किनारे टहलने निकली महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अधिक संख्या में गांव के लोग जुट गए। गांववालों के प्रयास के बावजूद मोतीलाल को बचाया नहीं जा सका। तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई। इसी बीच डॉयल 112 पर किसी ने सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मोतीलाल की मौत पर पत्नी मुनक्का देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें