फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-छह अप्रैल को टहलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए थे
विज्ञापन

- बीती रात वृद्ध के भतीजी की आई थी बरात, तभी बिगड़ गई तबीयत
- जल्दी-जल्दी बरात की रस्म अदा कर की गई विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सलेमपुर। सड़क हादसे में 16 दिन पहले घायल वृद्ध ने शनिवार की देर रात दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। आनन-फानन में भतीजी की शादी की रस्म अदा कर बरात को विदा कर दिया गया। पलभर में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। वृद्ध का गोरखपुर में इलाज चल रहा था। एक सप्ताह पहले डॉक्टरों ने घर ले जाने को कहा था। 22 अप्रैल को फिर लेकर आने की बात कही थी। इसी बीच वृद्ध की मौत हो गई।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरहा निवासी रामायन प्रसाद (59) पुत्र नेउर रोज की भांति छह अप्रैल की रात करीब आठ बजे खाना खाकर सड़क के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट चालक ने रामायन प्रसाद को ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन सलेमपुर सीएचसी पर लाए, जहां से देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां से परिजन एक निजी चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए, जहां इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने रामायन को घर भेज दिया और 22 को फिर दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन भी आश्वस्त हो गए कि 21 को रामायन के छोटे भाई रामाकांत के बेटी की बरात भी विदा हो जाएगी तो आराम से लेकर आएंगे। रामायन को घर पर ही रख समय से दवाई देकर परिजन शादी समारोह संपन्न कराने में जुटे थे। शनिवार को रामाकांत की बेटी की बरात चकरवा से आई थी। सभी परिजन बरात से स्वागत में जुटे थे। इसी बीच रामायन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर आनन-फानन में जल्दी-जल्दी शादी की रस्म पूरी कराकर बरात को विदा कर दिया गया। रामायन की मौत के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें