फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुमटी और सब्जी की दुकान में पिकअप ने मारी टक्कर

विज्ञापन
भागलपुर में सब्जी की दुकान में टकराई पिकअपफोटो- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

भागलपुर। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पिकअप की टक्कर से गुमटी व सब्जी की दुकान का स्टैंड क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
भागलपुर मईल मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद कस्बे की दर्जनों दुकानें सड़क के किनारे आ गई हैं। पटरी पर एक फीट की भी जगह नहीं बची है। सड़क बनने पर तेज रफ्तार में वाहनों का आवागमन होता है। रविवार भोर में मईल की तरफ से आ रही पिकअप चौराहे पर सब्जी की दुकान का स्टैंड और गुमटी को टक्कर मारते हुए लोहे के खंभे में टकरा गई। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते पूर्व में दो लोगों की वाहन से मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। प्रधान पति ब्रजभूषण यादव व अन्य ने सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। क्योंकि दुकानों के पीछे कब्रिस्तान है। जनाजे की नमाज पढ़ने में दिक्कत आती है। ग्रामीणों ने चौराहे से अतिक्रमण हटाने की प्रशासन से मांग की है। कुछ माह पहले अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन फिर से दुकानदार व ठेले वालों ने पूरे चौराहे पर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें