फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

Mon, 18 Nov 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के बभनौली गांव में रविवार की रात शौच के लिए निकले एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी परिवार मातम मच गया। परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। बभनौली गांव निवासी फौजदार राजभर (60) अपने घर के बाहर शौच के लिए निकले थे, तभी गांव के ही एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल फौजदार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे उनके बेटे विमलेश राजभर ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। विमलेश ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपी चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें