फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपरवार पुलिस चौकी के निकट मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार पुलिस चौकी के निकट मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

शराब के सेवन से मौत होना बता रहे लोग, प्राइवेट अस्पताल में तीन का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। स्थानीय गांव के बिनवापुरी मोहल्ला निवासी भोलानाथ (65) पुत्र जंगली का शव पुलिस चौकी के निकट संदिग्ध हाल में मिला। जबकि गांव के तीन अन्य कुछ दूरी पर खेत में गंभीरावस्था में पाए गए। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। भोला की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौत का कारण बेतहाशा गर्मी तो कोई अत्यधिक या जहरीली शराब सेवन किया जाना बता रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कपरवार के बिनवापुरी टोला निवासी भोलानाथ यादव घर से चौराहे की ओर गए थे। उनका शव पुलिस चौकी के करीब एक पान की गुमटी के समीप मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय चिकित्सक से भोला की मौत की पुष्टि कराई गई। जबकि पुलिस चौकी के दक्षिण कुछ दूरी पर गंभीरावस्था में तीन अन्य को इलाज के लिए ले जाया गया। भोला की मौत से लोग हतप्रभ थे। पिता की मौत से रामप्रवेश यादव, अभय, गीता और रीता का रो-रो कर बुरा हाल था। हालांकि, गंभीरावस्था में से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें