फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Deoria: देवरिया में पुरानी रंजिश में वृद्ध की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 25 Jun 2022 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी परिवार के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना को लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ टीजे सिंह ने बताया कि तीन लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक वृद्ध को लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई I मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


तरकुलवा थानाक्षेत्र के मदारीपट्टी गांव के कालिका सिंह का गांव के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही आ रही है। जिसमें चार रोज पूर्व पंचायत हुई थी  लेकिन कोई हल नहीं निकला। शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब कालिका सिंह (65) खेत की तरफ शौच करने गए थे।

शौच करके लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनपर हमला बोलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उनकी चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी तरकुलवा ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी परिवार के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना को लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ टीजे सिंह ने बताया कि तीन लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें