भागलपुर। भागलपुर से देवसिया तक चल रहे कटाने रोधी कार्यों का शनिवार को बाढ़ विभाग गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता केपी सिंह और मुख्य अभियंता गंडक गोरखपुर विकास कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।
भागलपुर-मईल मार्ग बंधा और सरयू नदी के मुहाने पर बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ विभाग की ओर से 13 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से दो परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। कार्य पूर्ण हो जाने पर मार्ग बंधा सहित 10 हजार की आबादी सुरक्षित हो जाएगी। भागलपुर से छित्तूपुर तक 10 कटर और देवसिया गांव के दक्षिण पार्को पाईन डाला जाएगा। अधिकारियों ने कटान रोधी कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवाद