फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाट पर तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Sun, 26 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सरयू तट पर छठ घाट की तैयारी का जायजा लेती पालिकाध्यक्ष और ईओ 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। नगर स्थित सरयू नदी तट पर शनिवार को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और ईओ निरुपमा प्रताप के साथ छठ घाट की तैयारी का जायजा लिया।
नदी तट पर करीब 15 हजार लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि व्रती महिलाओं को नदी के पानी में उतरने की सहूलियत को लेकर जमीन और समतल करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से महापर्व की तैयारी को लेकर थाना घाट, जहाज घाट, बरहना घाट, लवरछी, बालू छापर सहित 27 जगहों पर छठ घाट बनाये गये हैं। तैयारी को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था कराया गया है। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि छठ घाटों पर जगह-जगह 15 सफाई नायक की तैनाती की गई है।
नदी में गहराई वाली जगह पर बैरीकेडिंग, आपात स्थिति से निपटने के लिए मोटरबोट, गोताखोर की भी व्यवस्था किया गया है। नदी तट पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था किया गया है। जगह-जगह प्रकाश व्यवस्था और उदघोषक यंत्र लगाये जायेंगे।
विज्ञापन

मोके पर श्याम सुंदर जायसवाल, मनोज गुप्त, संतोष सिंह गहमरी, महेश यादव, आनंद सिंह, जोखन बाबू, सरवन, पवन, लालमोहन, राजेश जायसवाल, रतन वर्मा, रितिका यादव, निधि, शंभूदयाल भारती, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें