फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब की दुकानों की अधिकारियों ने की जांच

Tue, 05 Sep 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर-क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार को अधिकारियों ने देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों की जांच की। सेल्समैनों से शराब की बोलतों का बार कोड स्कैन कर उपभोक्ताओं को बेचने की हिदायत दी गई। जबकि स्टॉक का मिलान भी किया गया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम और आबकारी इंस्पेक्टर पंकज विवेक की देखरेख में दुकानों की जांच की गई। टीम ने नगर के अलावा करुअना और कपरवार में दुकानों का जांच की। एसडीएम ने बताया कि लगभग सभी दुकानों पर जांच की गई है। कुछ दुकानदारों को निर्देशित भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें