भाटपाररानी। नगर के बेलपार रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दिन पूर्व एक मुर्गा की दुकान के पास दो सगे भाइयों पर मुर्गा काटने के चाकू से हमले के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध हत्या के प्रयास व बलवा का केस दर्ज कर लिया है। घटना में घायल भाइयों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि मामले में आदित्य राजभर, अंकित राजभर निवासी बेलपार पंडित, ऋषिकेश यादव व मुन्ना माफिया निवासी बिशुनपुरा तथा सूरज निवासी जमुनियाडीह बड़कागांव थाना भाटपाररानी तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा का केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद