फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूर्ति विसर्जन स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा

Thu, 25 Sep 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। स्थानीय उग्रसेन सेतु से होने वाले मूर्ति विसर्जन स्थली का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जहां जिम्मेदारों को समुचित प्रबंध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने पुल पर मौजूद लोगों से रायशुमारी भी किया।
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव आदि के साथ कपरवार उग्रसेन सेतु पहुंचे। पुल पर अधिकारियों को देख स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया। सीओ ने पुलिस से विसर्जन के दिन सतर्कता बरतते हुए चाक-चौबंद रहने को कहा। पुल पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए खाका तैयार करने को कहा गया। मौके पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, प्रहलाद गुप्त, मनसोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें