फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महाशिवरात्रि को लेकर अधिकारियों ने किया मंदिरों का निरीक्षण

Sat, 22 Feb 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी विक्रान्त वीर ने जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। रुद्रपुर संवाद के अनुसार दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को मेले की तैयारी का डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह मजबूत बैरिकेटिंग बनाते हुए बनारस की तर्ज पर शिवरात्रि के दिन गर्भगृह में चोंगा से जलाभिषेक कराने का निर्देश दिया। व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए मंदिर पर दो लाख से अधिक जुटने वाली भीड़ को देखते लिया गया।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मंदिर में प्रवेश की पूरानी व्यवस्था ही रहेगी। मुख्य द्वार से निकासी कराई जाएगी। दक्षिणी दरवाजे से प्रवेश करा कर गर्भगृह के बाहर लगे चोंगे में लोग जलाभिषेक करेंगे, जो सीधे अंदर गर्भगृह में शिवलिंग पर चढ़ेगा। एसडीएम हरिशंकर लाल को मेला परिसर में हर जगह पर मजबूत बैरिकेटिंग लगाने की जांच कररते रहने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें