फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भदिला प्रथम गांव का अधिकारियों ने लिया जायजा

Wed, 19 Aug 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। राप्ती के पानी से घिरे भदिला प्रथम गांव का मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रमाशंकर ने अधिकारियों के साथ जाजया लिया। उन्होंने ग्रामीणों से जरूरत पड़ने पर किसी भी वक्त फोन पर संपर्क करने को कहा। गांव में स्वास्थ्यकर्मी की डयूटी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों को देख गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गये। करीब आधा घंटे तक गांव में रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व ने ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव के कुछ लोगों ने अधिकारियों से राहत सामग्री, दवा का छिड़काव, मवेशियों का टीकाकरण, दीपक आदि जलाने के लिए किरोसिन आदि की मांग की। अधिकारियों ने लेखपाल और कानूनगो से हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार, बीडीओ राजीव गुप्त, कानूनगो वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें