फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम के संज्ञान में लेने के बाद पहुंचे अधिकारी, अंधेरे में रहे पांच दर्जन गांवों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
33 हजार वोल्ट के सप्लाई में तकनीकी खराबी आने से प्रभावित रही दो फीडरों की आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। रुद्रपुर क्षेत्र के कुर्ना नाला के निकट बृहस्पतिवार की शाम 33 हजार वोल्ट के मेन सप्लाई में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे मदनपुर और महेन फीडर के गांवों की बिजली गुल हो गई। लोगों की शिकायत और डीएम दिव्या मित्तल के संज्ञान में लेने के बाद देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रुद्रपुर के कुर्ना नाला के पास माहीगंज से आने वाली मेन सप्लाई में तकनीकी खराबी आ गई। रात होने के कारण अधिकारी और कर्मचारी भी चुप्पी साध लिए। बिजली गुल हो जाने के कारण बरसात और उमस भरे मौसम में लोग घरों से बाहर आ गए थे। मच्छर भी उन्हें परेशान किए हुए थे। लाइट न होने और रात में परेशानी होने को लेकर लोग नाराज थे। लोगों के अनुसार देर रात तक आपूर्ति बहाल न किए जाने की स्थिति होने कस्बे के लोगों की शिकायत पर मदनपुर चेयरमैन प्रतिनिधि अली आजम शेख ने डीएम दिव्या मित्तल को मामले से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर कुछ ही देर बाद लाव-लश्कर के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रात में करीब एक बजे कुछ देर के लिए बिजली बहाल हो सकी। एसडीओ रुद्रपुर अरुण कुमार गुप्त ने बताया कुर्ना के पास 33 हजार वोल्ट सप्लाई का एक इंसुलेटर खराब हो गया था। जिससे ब्रेक डाउन हो गया था। जिसे दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें