फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरार प्रेमी- प्रेमिका लार थाने पहुंचे, शादी करने पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। तीन दिन पहले फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका शुक्रवार को लार थाने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। थाने में अपने माता-पिता के सामने ही प्रेमिका-प्रेमी से शादी करने पर अड़ी रही। मां के समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी।

लार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से अवैध संबंध था। तीन दिन पहले दोनों फरार हो गए। इस मामले में लड़की के पिता ने बनकटा और लार पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी, इसी बीच प्रेमी- प्रेमिका लार थाने पहुंच गए। थाने में दोनों के परिजनों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन लड़की वापस जाने को राजी नहीं थी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक प्रेमिका थाने में बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि लड़का लार थाना क्षेत्र का है, लेकिन लड़की बनकटा थाने के एक गांव की है। वहीं से वह फरार हुई है। मामला बनकटा का है, इसलिए लड़की के परिजनों को बनकटा जाने को कहा गया है। युवक को बनकटा पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें