बरहज। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तेनुआ और प्राथमिक विद्यालय खजुरी भट स्थित बूथों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अभिलेखों, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी कार्य पारदर्शिता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विकास कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद