रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज की। रुद्रपुर निबही मार्ग गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि एक युवक उसके मोबाइल पर फोन कर जबरन बात करने के लिए दबाव बनाता है। महिला ने मना किया तो युवक अब उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। इससे महिला का परिवार आहत है। पुलिस ने आरोपी युवक गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के राजी राजधानी गांव निवासी दीपक प्रजापति पर एफआईआर दर्ज किया है। संवाद