मईल। श्रीराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेलिया कलां के परिसर में चल रहे हर-हर महादेव जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को पथरदेवा व सलेमपुर के टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पथरदेवा की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के आखिरी दो मिनटे में पथरदेवा के खिलाड़ी ने गोल करके टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इस दौरान राम विश्वास यादव, सीताराम, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. पंकज कुमार, अखिलेश सिंह, सचितानंद, राजन, बलवंत, रिंकू सिंह, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद