फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी तय थी, होने वाले पति को भेजा आपत्तिजनक फोटो

Thu, 11 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी रास्ते में घेर कर करता था छेड़खानी, जेल
विज्ञापन


चनुकी । लार थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी तय थी। इसकी जानकारी जब बगल के युवक को हुई तो उसने युवती का आपत्तिजनक फोटो युवती के होने वाले पति को भेज दिया। आरोप है कि युवक पहले भी युवती को रास्ते में घेरकर छींटाकशी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो भेजने व छेड़खानी करने का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लार कस्बा के एक मोहल्ले की लड़की की शादी इसी थाना क्षेत्र एक गांव में तय थी। उसी मोहल्ले का एक युवक एक आपत्तिजनक फोटो युवती के होने वाले पति को भेज दिया। इस बात को लेकर लडकी और लड़के पक्ष के बीच तनाव पैदा हो गया। इस मामले में युवती पक्ष का कहना है कि युवक पहले भी युवती को देख कर छींटाकशी करता था। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें