फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राष्ट्र गीत की धुन पर निकला स्वयं सेवकों का पथ संचलन

Mon, 17 Jun 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया खास ​स्थित विद्या मंदिर से आरएसएस की ओर से निकले पथ संचलन का सीसी रोड पर लोगों ने किया 
विज्ञापन
गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में 500 से अधिक स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

विचार परिवार के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह की पुष्प वर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में देवरिया खास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के प्रशिक्षण कार्यक्रम में रविवार की शाम नगर में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। राष्ट्र गीत की धुन से कदम मिलाते स्वयं सेवकों पर विचार परिवार के लोगों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
चौदह दिवसीय प्रांत प्रशिक्षण वर्ग के पथ संचलन में गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रांत कार्यवाह विनय वर्मा, सह प्रांत कार्यवाह सुरेश शुक्ल, विभाग प्रचारक देवरिया सुशील, विभाग प्रचारक बस्ती अजय नारायण, नगर संघ चालक नमो नारायण, मुख्य शिक्षक राजीव नयन प्रांत प्रमुख तुलसीराम ने अगुवाई की।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर से निकले पथ संचलन में 500 स्वयं सेवकों ने भागीदारी की। नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर निकले पथ संचलन का सीसी रोड पर भाजपा नेता और प्रधानाचार्य डाॅ. अजय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, सौरभ मणि त्रिपाठी, रामप्यारे चौहान, कुलदेव सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, युवराज सिंह, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, शिवाकांत मिश्र, पार्थ सिंह, अरुण मिश्रा, चंदन मिश्र, हरीश तिवारी, रितेश पटेल, संगीता सिंह, सतीश उपाध्याय, गिरिजेश मिश्र, विवेक मणि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें