फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं सांसद नहीं, जनता का सेवक हूं : रमाशंकर

Mon, 17 Jun 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपाररानी में नवनिर्वाचित सांसद रमाशंकर विद्या​र्थी का लोगों ने किया स्वागत ।संवाद
विज्ञापन
फोटो -भाटपार रानी में सांसद का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नवनिर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर के रविवार को प्रथम आगमन पर सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया।
भिंगारी बाजार में सूरज सिंह सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने उन्हें अभी से लक्ष्य-2027 में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं सांसद नहीं, जनता का सेवक हूं। मेरी लड़ाई जनता ने लड़ी है और जनता ने ही जीत दर्ज कराई है। मैं पीडीए सहित आम जनता के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा। कहा कि हमें बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपसी मनमुटावों को भुलाना होगा। तभी हम 2027 में प्रदेश में सरकार स्थापित कर पाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने स्वागत करते हुए इस जीत को जनता की जीत बताया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबली यादव, अनूप यादव ,युवजन सभा के प्रदेश सचिव अभिजीत यादव, डॉ. अनिल राजभर, सुभाष राजभर, निर्भय नारायण सिंह, अजय यादव, अशोक यादव, अनिल सिंह तोमर, रुदल त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें