फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर शपथ का बनेगा विश्व रिकॉर्ड : प्राचार्य

Mon, 17 Jun 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनमोहन मालवीय पीजी कॉलेज में वर्चुअल शपथ ग्रहण शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के तत्वावधान में मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी में सात दिवसीय वर्चुअल शपथ ग्रहण हुआ। इस बार विश्व योग दिवस से पहले शपथ ग्रहण का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की ओर से एक लिंक भी जारी किया गया है।

यह जानकारी प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र गौड़ ने दी है। उन्होंने बताया है कि इसमें आम जन, टीचर्स, स्टाफ, छात्र-छात्राओं, फैमिली, एलुमुनाई भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर यह शपथ ग्रहण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. कमलेश नारायण मिश्र, प्रो. रामअवतार वर्मा, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सुधीर शुक्ला, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. अमित, डॉ. सुशील कुमार पांडेय, डॉ. पूनम यादव आदि शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें