बरहज। नगर स्थित पालिका मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। आजाद नगर दक्षिणी निवासी रागिनी गुप्ता बस स्टैंड से भाई के साथ दो पहिया वाहन से अपने घर जा रही थीं। कुछ दूर आगे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि वह गोरखपुर एक निजी अस्पताल में कार्य करती है, जो छुट्टी लेकर घर जा रही थी। संवाद