फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सुसाइड नोट लिख निक्की ने बयां किया अपना दर्द, 'अब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं, आपकी दुलारी...'

Tue, 25 Jul 2023 03:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

 निक्की कपरवार के एक इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। लोगों के अनुसार निक्की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। वह अकेले पैदल ही स्कूल जा रही थी। इसी बीच उसने पुल पर अपना स्कूल बैग छोड़कर नदी में छलांग लगा दी।

 
विज्ञापन
बरहज के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से छलांग लगाई छात्रा की नदी में तलाश के दौरान जुटी भीड़ और अ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में कपरवार पुल से नदी में छलांग लगाने वाली निक्की के स्कूल बैग से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने भावुक शब्दों में लिखा है- परिवार के लोग मेरे पर विश्वास नहीं करते है। इससे बड़ा दुख होता है। कोई बात नहीं, मरने के बाद विश्वास होगा। अब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं। सभी सहेलियों और पापा, मम्मी को मेरा नमस्कार है। मुझे माफ कर देना, आपकी निक्की।
विज्ञापन


स्कूल की सहेलियों के अनुसार निक्की पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रही थी। स्कूल में सहेलियों के बार-बार पूछने पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही थी। पर मौके से मिला सुसाइड नोट में लिखी बातों से आशंका है कि शायद इसी कारण वह कुछ दिनों से गुमसुम रहती थी।

इसे भी पढ़ें: किशोरी का सौदा: हरियाणा के अधेड़ से करवा दी शादी, 48 साल के पति को देख भागी 11 साल की बच्ची
विज्ञापन


बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी पूर्णमासी और रजिया के दो पुत्र और तीन पुत्रियों में निक्की सबसे बड़ी है। लोगों के अनुुसार कपरवार के एक इंटर कालेज में वह 11वीं की छात्रा है। सोमवार को वह घर से अकेली ही निकल पड़ी थी।
विज्ञापन


पूरे दिन स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ टीम निक्की तलाश में नदी खंगाल रही थी। जिसका शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। पटना चौकी इंचार्ज घनश्याम यादव ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। इसकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें