फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अब भटनी से बरहज के लिए सीधी रेल सेवा शुरू

Thu, 15 Jan 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी-बरहज क्षेत्र की जनता के लिए राहत की खबर है। बरहजिया ट्रेन का फेरा बढ़ाए जाने के साथ ही अब भटनी से बरहज और बरहज से भटनी के बीच सीधी रेल सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इस उपलब्धि के पीछे राष्ट्रीय समानता दल द्वारा किया गया लगातार संघर्ष निर्णायक रहा। पार्टी की ओर से समय-समय पर ज्ञापन सौंपे गए तथा धरना-प्रदर्शन किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने सहभागिता की।
राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि 20 दिसंबर 2025 को भटनी रेलवे परिसर में मांगों को लेकर धरना दिया गया था। इससे पूर्व नवंबर माह में स्टेशन अधीक्षक, भटनी को भी ज्ञापन सौंपा गया था। वहीं, उपजिलाधिकारी बरहज के माध्यम से रेल मंत्रालय को संस्तुति पत्र भेजकर बरहजिया ट्रेन का फेरा बढ़ाने और भटनी–बरहज के बीच नियमित समय सारिणी के साथ संचालन की मांग की गई थी।
विज्ञापन

प्रयासों और जनसमर्थन के परिणामस्वरूप रेल प्रशासन ने मांग को स्वीकार कर लिया। इससे क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों, कर्मचारियों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने रेल प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें