फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में छह दिन होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में छह दिन होगा वैक्सीनेशन
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 60 वर्ष तक के बीमार लोगों का टीकाकरण होगा। इसके तहत जिला अस्पताल में सप्ताह में छह दिन वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी केंद्रों पर तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य होगा। प्री रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 60 वर्ष तक के बीमार लोगों के वैक्सीनेशन की तैयारी की है। इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। इसके तहत शहरी कोविड वैक्सीनेशन केंद्र पर 60 प्रतिशत स्लाट प्री रजिस्ट्रेशन के लिए रखा जाएगा। जबकि 40 प्रतिशत स्लाट वाक इन के आधार पर भरे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्री रजिस्ट्रेशन तथा वाक इन के आधार पर 50-50 प्रतिशत स्लाट भरे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की समस्या रहती है। योजना है कि केंद्र पर पहुंचने वाले का फोटो लेने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करते हुए टीकाकरण किया जाएगा। बाद में इंटरनेट कनेक्टीविटी उपलब्ध होने पर डेटा अपलोड किया जाएगा। केंद्र पर आए किसी भी लाभार्थी को वापस नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सुबह नौ से सायं पांच बजे तक होगा टीकाकरण
वैक्सीनेशन कार्य सुबह नौ से सायं पांच बजे तक किया जाएगा। सुबह 11 बजे तक प्री रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। इसके बाद पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीका लगेगा।
चार मार्च के वैक्सीनेशन के लिए हुई बैठक
देवरिया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के धन्वंतरि सभागार में बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चार मार्च से टीकाकरण कार्य होगा। जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी, उन्हें दूसरी डोज जिला अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पताल में लगाई जाएगी। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 60 वर्ष तक के बीमार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण में लगे कर्मचारी मनोयोग से कार्य करें। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, एसीपीएम आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होंगे विशेष सत्र
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिलाओं का वैक्सीनेेशन किया जाएगा। इसके लिए तीन विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दिन टीकाकरण टीम में सभी महिला कर्मचारी होंगी। साथ ही टीकाकरण कराने वाली सभी लाभार्थी भी महिलाएं होंगी।
विज्ञापन

जनपद में वैक्सीनेशन की तैयारी कर ली गई है। 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 60 वर्ष तक के बीमार लोगों का टीकाकरण होगा। जिला अस्पताल में सप्ताह में छह दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को टीकाकरण कार्य होगा। इसके अलावा जिन लोगों ने पहला डोज लिया है उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें