फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में नगर निकायों की संख्या हो जाएगी 14

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में नगर निकायों की संख्या हो जाएगी 14
विज्ञापन

30 गांव होंगे शहर का हिस्सा, नव सृजित नगर निकायों के बनने से इन गांवों की पंचायत निधि हो जाएगी समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर को मंगलवार को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। अब जनपद में नगर निकायों की संख्या 14 हो जाएगी। जबकि नव सृजित तीनों निकायों में 30 गांवों को शामिल किया जाना है। इन गांवों में नगरीय सुविधा उपलब्ध होगी। ग्राम पंचायतों की निधियां समाप्त हो जाएंगी। इनमें सबसे बड़ी नगर पंचायत बैतालपुर होगी।
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की पथरदेवा बाजार, तरकुलवा और सदर विधानसभा क्षेत्र को लेकर बैतालपुर को नगर पंचायत बनाया गया है। इसमें करीब 30 गांव शामिल होंगे। पथरदेवा और तरकुलवा में आठ-आठ और बैतालपुर के 14 गांवों को शामिल किया गया है। जबकि दूसरी तरफ नौ की जगह नगर निकाय की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी।
विज्ञापन

नव सृजित नगर निकायों में शामिल होने के बाद गांवों को नए परिसीमन के आधार पर वार्ड घोषित हो जाएंगे। इसके लिए चुनाव के पहले सर्वे किया जाएगा। साथ ही गांवों के विकास को आने वाले बजट को स्थानीय निकाय के चुनाव के पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान का पद समाप्त हो जाएगा। इन इलाकों में निवास करने वाले लोगों को नगर निकाय की सुविधा के साथ ही विभिन्न प्रकार का कर देना होगा। इसको लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा भी होती रही।
ये गांव होंगे नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल
पथरदेवा नगर पंचायत- ग्राम पथरदेवा, कुचयां, महुआरी, मछैला, सिधावे, धर्मागत पट्टी, भेलीपट्टी, फरेंदहा।
तरकुलवा- कनकपुरा, तरकुलवा, जमुनी, परसौनी, अलखी छापर उर्फ लक्ष्मीपुर, बालपुर श्रीनगर, सिरसिया पट्टी
बैतालपुर- बैतालपुर, बरारी, रुच्चापार, गोविंदपुर, इटवा, गुड़री, बनकटिया, सझावा, बेलही, विशुनपुरा, मुकुंदपुर, बढ़या, जंगल सहजौली, जगदीपुर
नगर पालिका देवरिया के सीमा विस्तार पर लगा ग्रहण
देवरिया। नगर पालिका के सीमा विस्तार पर ग्रहण लगता दिख रहा है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में देवरिया नगर पालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसके कारण सभी तैयारियों के बाद भी 29 गांव नगर क्षेत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रबल संभावना थी कि नगर पालिका का सीमा विस्तार होना तय है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
18 जुलाई को नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात का पत्र जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को मिला था। इसमें बताया गया था कि जिन गांवों के आपत्तियों के निराकरण आख्या को जिला प्रशासन ने भेजा है। उसे शासन स्तर पर मंजूर कर लिया गया है। इसके कारण यह माना जा रहा था कि नगर पालिका का सीमा विस्तार हो जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को दी बधाई
कैबिनेट की बैठक में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पथरदेवा बाजार, तरकुलवा व बैतालपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर मुहर लग गई। यह खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को बधाई दी है। कहा कि कृषि मंत्री पहल पर ही विधानसभा क्षेत्र के तीनों कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें