160 जन सेवा केंद्र संचालकों की आईडी निरस्त
सरकारी योजनाओं में नहीं दिखा रहे थे रुचि
डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सरकारी योजनाओं केे विस्तार को लेकर रुचि न लेने वाले 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त कर दी गई है। इन केंद्रों के संचालकों के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा था।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस सोसायटी के सचिव कुंवर पंकज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद 160 जनसेवा केंद्र के संचालकों की आईडी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर से संबंधित अनुबंधित डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर के स्तर से जनपद में नियुक्त/अधिकृत जिला प्रबंधक, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों के संचालकों का लॉगइन आईडी निरस्त की गई है। इसमें ब्लॉक बैतालपुर के ग्राम जमुआ, इजराही माफी, तेन्दुआ, ब्लॉक बनकटा के ग्राम पिपरा दखिन पट्टी, इंगुरी सराय, ब्लॉक बरहज के ग्राम पचौहा, बरहज, गौरा बरहज, दियोपार वीर सिंहपुर, बडया हारदो, बरांव, ब्लॉक भागलपुर के ग्राम पानिका, अरिला, तेलिया अफगान, कटियार, ब्लॉक भलुअनी के ग्राम कुसुम्हा, मिसरा खुदिया, तेन्दुआ, ब्लॉक भटनी के ग्राम तेघरा, तेनुआ, मगराइच, धनउर, भटनी बाजार, ब्लॉक भाटपाररानी के ग्राम छितरौली, भाटपाररानी, ब्लॉक सदर के ग्राम डुमरिया, देवरिया, ब्लॉक देसही देवरिया के ग्राम भुजौली, ब्लॉक गौरी बाजार के ग्राम सुरजपुर, परसिया, कुंवर बखरा, उभावोन, गौरी बाजार, ब्लॉक लार के ग्राम करजहा, बभनौली बाबू, पैकौली, ग्राम पथरदेवा के ग्राम मलवावार, ब्लॉक रामपुर कारखाना के ग्राम कुसमाहा उर्फ बेलवा, चकरवा धूस, रामपुर कारखाना, ब्लॉक रुद्रपुर के ग्राम करौता, मनिहारपुर, ब्लॉक सलेमपुर के ग्राम सहाला, अहरौली धमउर, पुरैना, कामारिया, गोपालपुर, कोलहुआ, अनुआपार, लोहरा बभनौली, जमुआ एक तथा जमुआ दो हैं।