देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही पाए जाने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तीन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और एक खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने बताया कि आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं फीडबैक के दौरान शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि तथा निस्तारण में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। समीक्षा में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बरहज, भटनी एवं भागलपुर और बीडीओ भटनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
आईजीआरएस पर भूमिगत नाली निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत में साफ-सफाई और नाली निर्माण से संबंधित शिकायतें हुई थीं। ब्यूरो