देवरिया। सोमवार को बैतालपुर क्षेत्र में बीईओ के निरीक्षण में तीन स्कूल बिना मान्यता के चलते पाए गए। बीईओ जयराम पाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के बैतालपुर कस्बा स्थित कैरियर एकेडमी का किसी भी तरह के मान्यता का कागज न होने के कारण विद्यालय को बंद कराया गया और पूर्ण रूप से बंद करने का नोटिस दिया गया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल विशुनपुरा और स्टार इंटरनेशनल स्कूल बैतालपुर को जूनियर (कक्षा 6 से 8) तक बिना मान्यता स्कूल न चलाने का नोटिस दिया गया। वहीं, बैतालपुर के फर्स्ट इंप्रेशन किड्स केयर स्कूल में मानक के अनुसार सबकुछ सही पाया गया।