फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी अभिलेखों पर नौकरी करने के आरोपी तीन शिक्षकों को नोटिस

Thu, 07 May 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत तीन शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। इन शिक्षकों पर कूटरचित फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने का आरोप है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भदवरवा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय मुजहना उर्फ भटपुरवा के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार रावत और प्राथमिक विद्यालय दुलहूं के प्रधानाध्यापक विमल यादव को जारी नोटिस में बीएसए ने 12 मई तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। बीएसए ने इससे पूर्व भी इन शिक्षकों को साक्ष्ययुक्त नोटिस और स्पष्टीकरण पत्र जारी किए थे। पर इन शिक्षकों ने अपना पक्ष नहीं रखा।
अगर इन शिक्षकों ने स्वास्थ्य कारणों से नोटिस रिसीव करने में हीलाहवाली की तो मौके पर मेडिकल टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित अवधि तक शिक्षक अपनी बेगुनाही के प्रमाण पेश नहीं करते हैं तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित शिक्षक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें