फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेघरा के कोटेदार को नोटिस

Fri, 02 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन नहीं बांटने की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। टेघरा गांव में राशन वितरण में धांधली की जांच करने बृहस्पतिवार को पहुंचे नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक को देखकर कोटेदार भाग निकला। अधिकारियों ने कोटेदार को फोन किया व ग्राम प्रधान के माध्यम से सूचना भेजी। बावजूद इसके कोटेदार मौके पर नहीं आया। इससे नाराज अफसरों ने राशन की दुकान पर नोटिस चस्पा कर दो फरवरी तक जांच में सहयोग करने के लिए कहा।
भटनी के टेघरा गांव के प्रधान संजय प्रसाद, रामेश्वर सिंह, मनीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामप्रवेश आदि ने उप जिलाधिकारी सलेमपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कोटेदार द्वारा नियमित राशन का वितरण नहीं किया जाता है। साथ ही वितरण में घटतौली व लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार गोपाल जी, पूर्ति निरीक्षक शिव कुमार प्रजापति, श्रीनारायण यादव व अख्तर सगीर प्रकरण की जांच करने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर कोटेदार राशन की दुकान बंद कर मौके से गायब हो गया। अधिकारियों ने मौके पर जुटे ग्रामीणों के बयान दर्ज कर वितरक से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन दुकानदार भाग निकला।
विज्ञापन

इससे नाराज अफसरों ने सस्ते गल्ले की दुकान पर नोटिस चस्पा कर कोटेदार को 2 फरवरी तक अपना पक्ष रखने व जांच में सहयोग करने की बात कही। नायब तहसीलदार गोपाल जी ने कहा कि शिकायत की जांच के लिए कोटेदार को पहले से सूचना दी गई थी। इसके बावजूद वितरक मोबाइल स्विच ऑफ कर मौके से गायब हो गया। नोटिस चस्पा कर दो फरवरी तक जांच में सहयोग करने की बात कही गई है। तय अवधि के बाद दुकान निलंबन व सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें