फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीडीओ का हुआ स्थानांतरण

Fri, 02 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी परशुराम राम को जिलाधिकारी के निर्देश पर हटा दिया गया है। विवादों के घेरे में आने पर उनका स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि निवर्तमान खंड विकास अधिकारी 10 अक्तूबर 2023 को बनकटा का चार्ज लिए थे, लेकिन उसी समय से स्थानीय कर्मचारी व ग्राम प्रधान से तालमेल नहीं बन रहा था। इसे लेकर कई बार आपस में टकराव भी हो चुका था। इसके बाद मामले को किसी ने जिलाधिकारी को बनकटा के माहौल से अवगत करा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी देवरिया ने बीडीओ को बनकटा से हटाकर भटनी स्थानांतरण कर दिया है। वहीं बनकटा के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार खंड विकास अधिकारी भाटपार रानी को दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें