फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार ग्राम प्रधानों को नोटिस

Fri, 12 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में बन रहे 187 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों में से चार गांवों में भवनों के निर्माण की प्रगति शून्य पाए जाने पर इन गांवों के प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी अगर काम पूरा नहीं हुआ तोे प्रधानों के अधिकार सीज कर दिए जाएंगे। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 116 और 2023-24 में 51 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का आवंटन हुआ था। इनका निर्माण मनरेगा, बाल विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग के कन्वर्जेंस के माध्यम से 11.84 लाख रुपये से किया जा रहा है। सीडीओ की समीक्षा में 116 के सापेक्ष 26 और 51 के सापेक्ष 20 आंगनबाड़ी केंद्र भवन अधूरे मिले। 21 नवंबर को सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बैठक कर सभी भवनों को पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद चार गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन के अधूरे निर्माण को पूरा कराने का कोई प्रयास संबंधित ग्राम प्रधानों ने नहीं किया। इसके बाद सीडीओ ने विकास खंड बनकटा के बतरौली, विकास खंड भटनी के नोनापार व जिरासो और विकास खंड देवरिया सदर के सरैंया के ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें