फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर की जाए निगरानी

Fri, 12 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी कमेटी की बैठक शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें सभी स्वास्थ्य सूचकांको को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित हो रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी की जाए। जिले के अधिकारियों सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रतिदिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विजिट करें और उसकी जियो टैग फोटोग्राफ व्हाट्सएप ग्रुप में जिले पर प्रेसित करें, ताकि सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जा सके। सीएमओ ने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित सभी की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे। शत प्रतिशत सी बैक फार्म भरवाए जाएं। प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले आयुष्मान आरोग्य मेले में जिम्मेदार चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों सहित आशा बहुओं की मौजूदगी अनिवार्य रूप से रहे। प्रत्येक चिकित्सक का ओपीडी रजिस्टर अलग होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें