फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से नहीं जल रहे गरीबों के चूल्हे : घनश्याम

Wed, 28 Dec 2016 11:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बसपा के जिलास्तरीय भाईचारा सम्मेलन में मंचासीन अतिथि । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बसपा के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर ने कहा कि नोटबंदी से आर्थिक हालत खराब हो गई है। कतार में सैकड़ों लोगों को जान गंवानी पड़ी, मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएं। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


घनश्याम चंद्र खरवार सोनूघाट स्थित इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को जिलास्तरीय भाईचारा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। उनको जनता के दुख-दर्द से सरोकार नहीं है। गरीबों की रोजी-रोटी छीन ली गई है। उनके घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है। उन्होंने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में जनता की भलाई के लिए अनेक काम किए गए हैं। बेटी के पैदा होने से लेकर शादी तक के लिए रुपये मिलते थे।

उन्होंने जनता से बसपा की सरकार बनाने की अपील की। विधायक जीएम सिंह ने कहा कि सैंथवार समाज के लोगों को बसपा ने सम्मान दिया है। विधायक चौरीचौरा जयप्रकाश निषाद ने कहा कि निषाद समाज को सबसे अधिक टिकट बसपा ने दिया है। प्रदेश महासचिव आरएस कुशवाहा ने कहा कि गुंडाराज को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अभयनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भीड़ साबित कर रही है कि मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। बरहज के मुरली मनोहर जायसवाल ने कहा कि जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है। सभा को गोरख प्रसाद जायसवाल, राजन तिवारी, गिरजेश शाही, चंद्रिका निषाद, सभाकुंवर, रणविजय, संजय शाही, मोहन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें