फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की बोगी ही नहीं विश्रामालय और प्लेटफार्म भी हाउसफुल, इधर-उधर सोकर यात्री गुजार रहे रात

विज्ञापन
ट्रेन लेट होने के कारण सदर रेलवे स्टेशन परिसर में जमीन पर लेटे यात्री।संवाद
विज्ञापन
ऑटोमेटिक टिकट मशीन खराब, जनरल टिकट के लिए लग रही लंबी लाइन
विज्ञापन


अमर उजाला लाइव

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ट्रेनाें की बोगियों में भीड़ तो है ही, रात में विश्रामालय में भी यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोगों को बाहर आसमान तले रात गुजारनी पड़ रही है। कइयों को फर्श पर लेट कर तो कई बैठने का इंतजाम न हाेने के कारण बाहर डिवाइडर पर बैठकर जैसे-तैसे रात गुजारते हैं। इतना ही नहीं जनरल टिकट के लिए भी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
बुधवार रात अमर उजाला ने सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए इंतजाम की पड़ताल की तो भीड़ के आगे सरकारी इंतजाम कम दिखे। रात में करीब 10.15 बजे प्लेटफाॅर्म के बाहर काफी संख्या में लोग सोए थे। अंदर विश्रामालय में जगह नहीं थी। कुछ लाेग फर्श पर सोए हुए थे। यहां तक कि बैठने के लिए कुर्सियां भी खाली नहीं थीं। इस कारण वाहन पार्किंग स्थल पर बने डिवाइडर पर करीब तीन सौ की संख्या में यात्री बैठे थे, जो लोग बाहर सोए थे, उनका बैग और सामान भी पड़ा था, लेकिन जीआरपी की गश्त नदारद रही। 10.30 बजे ऑटोमेटिक टिकट मशीन खराब होने के कारण जनरल टिकट काउंटर पर करीब 110 लोग लाइन में खड़े थे। इसमें अधिकतर लोगों को चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन से गंतव्य को जाना था। एक ही खिड़की होने के कारण हो-हल्ला भी मच रहा था।
विज्ञापन


ट्रेनाें के लेट होने से बढ़ी दिक्कत
सदर रेलवे स्टेशन से रात में गुजरने वाली कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इसमें बिहार संपर्कक्रांति ट्रेन करीब ढ़ाई घंटा देरी से पहुंची। रात में दो बजे आने वाली इस ट्रेन को सुबह 6.41 बजे तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। अवध-असम ट्रेन करीब ढाई घंटे लेट रही। कृषक एक्सप्रेस भी दो घंटे देर से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को पांच घंटे लेट थी। ट्रेनों के लेट होने से अचानक प्लेटफॉर्म पर भीड़ भी देखने को मिली।
विज्ञापन


कोट:
श्रावण मेला होने के कारण इस समय भीड़ काफी चल रही है। विश्रामालय और प्लेटफाॅर्म पर बैठने की व्यवस्था है। जीआरपी गश्त करती रहती है ताकि यात्रियों का सामान सुरक्षित रहे।
आई अंसारी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें