एक बाइक से तीन की संख्या में थे सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सोनाड़ी गांव के निकट शहीद राजकुमार सिंह किसान सेवा केंद्र बंगरौली पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर शाम तीन की संख्या में आए बाइक सवारों ने टंकी से तेल भराया। रुपये मांगने पर बाइक सवार मनबढ़ धमकाते हुए भाग निकले। पंप के मालिक राजेश्वर सिंह ने जिसकी सूचना पुलिस को दिया है। सीसीटीवी कैमरे में तीनों की फुटेज कैद हो गई है।
बंगरौली पेट्रोल पंप पर शाम करीब 7:40 बजे तीन की संख्या में बाइक से तीन मनबढ़ पहुंचे। मनबढ़ों ने बाइक में करीब 860 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप मालिक राजेश्वर सिंह ने बताया कि सेल्समैन द्वारा रुपये मांगने पर तीनों ने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। सेल्समैन जब तक कुछ समझ पाता तीनों धमकी देते हुए मगहरा की ओर भाग निकले। पेट्रोल पंप परिसर में खलबली मच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी अर्चना सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर जा रहे हैं। संवाद