फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधान संघ जिलाध्यक्ष की हत्या में फरार चल रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार..
विज्ञापन

परसिया मिश्र के प्रधान अशोक मिश्र की पिकअप से कुचलकर की गई हत्या का मामला, पांच पहले जा चुके हैं जेल

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र के प्रधान और प्रधान संघ जिलाध्यक्ष की पिकअप से कुचलकर की गई हत्या में फरार चल रहे दो आरोपी पिता व पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल जा चुके हैं। पुलिस ने प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया था।
11 अक्तूबर को देवरिया जाते समय परसिया मिश्र के प्रधान अशोक मिश्र की भरौली चौराहे के पास पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। बेटे प्रियांशु मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने सोन्हुला निवासी आविद, गांव निवासी अजय तिवारी, मुकेश मिश्र, अतुल और कौशलेश मिश्र सहित पिकअप चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले रूदल यादव पुत्र बलिराज यादव निवासी शेरवां बभनौली थाना खुखुंदू को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फिर पुलिस की पूछताछ में चालक ने ही कबूला था कि सोन्हुला निवासी आबिद खान से चालीस हजार रुपये में प्रधान संघ अध्यक्ष की हत्या करने का सौदा हुआ था।
हालांकि, घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चलने लगे। पुलिस ने मुख्य आरोपी आबिद और अजय तिवारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद एक और आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा। इसके बाद फरार चल रहे पिता और पुत्र की तलाश में पुलिस लगी हुई थी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के निरंकारी भवन के पास से कौशलेश नाथ मिश्र पुत्र स्व. काशीनाथ मिश्र और अतुल कुमार मिश्र पुत्र कौशलेश नाथ मिश्र निवासी परसिया मिश्र थाना खुखुंदू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें