फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक साल बीता नहीं लगा प्रेमी युगल का सुराग

Mon, 01 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। प्रेमी युगल का सुराग न लगना 2023 में बरहज और भलुअनी पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। रहस्यमय तरीके से गायब युगल की तलाश में जुटी पुलिस ने ओझा-पंडितों का भी सहारा लिया। मामले के खुलासे में एसओजी भी लगाई गई। लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नीरज प्रकरण की गुत्थी नहीं सुलझ सकी। मामले में नीरज के भाई और लड़की के पिता की तहरीर पर बरहज और भलुअनी थाने में गंभीर धारा में केस दर्ज है।
विज्ञापन

विलासपुर गांव निवासी और पॉलीटेक्निक छात्र नीरज तिवारी दो नवंबर 2022 की रात अपने एक साथी के साथ प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। जहां से वह और उसकी प्रेमिका गायब हो गए। लोगों के अनुसार नीरज ने अपने साथी के फोन पर आखिरी बार व्हाट्सप के जरिए मैसेज किया था। उसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। नीरज के चचेरे भाई धीरज के तहरीर पर भलुअनी पुलिस ने युवती के पिता के खिलाफ हत्या कर शव ठिकाने लगाने, जबकि बरहज पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर नीरज पर पुत्री को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का केेस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने भागलपुर पुल के नीचे नदी खंगलवाने के साथ-साथ बिहार, राजस्थान स्थित उसके कॉलेज आदि जगहों पर दबिश दी था। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। नीरज प्रकरण अब तक अबूझ पहेली बना हुआ है।

तांत्रिक के कहने पर गोरखपुर गई थी पुलिस
नीरज प्रकरण में सफलता हाथ नहीं लगने पर पुलिस ने ओझा-सोखा का भी सहारा लिया था। लोगों के अनुसार आजमगढ़ के एक तांत्रिक के कहने पर गोरखपुर के मियां बाजार में एक व्यक्ति की छानबीन की गई थी। तांत्रिक ने बताया था कि दोनों गोरखपुर में छिपे हुए हैं। घटना के साढ़े तीन माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर नीरज की मां मंजू देवी ने गोरखपुर जनता दरबार में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से शिकायत की थी। लेकिन रहस्य बने नीरज प्रकरण का अब तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीरज प्रकरण पर जांच चल रही है। टीमें कार्य कर रही हैं। देर से ही सही, लेकिन दुरुस्त परिणाम आएगा। - राजेश सिंह सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें