फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हैंडबाल के ट्रायल में नहीं आया एक भी प्रतिभागी

Mon, 25 Aug 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में एक भी प्रतिभागी नहीं पहुंचा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु एक जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी चाहिए थी यानी 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं को चयन में शामिल होना था, मगर अपेक्षित उम्र की छात्राओं ने रुचि नहीं दिखाई।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों से भी संपर्क साधा गया, मगर किसी विद्यालय से प्रतिभागी ट्रायल में नहीं आईं। हालांकि, स्टेडियम में हैंडबाल के लिए प्रशिक्षित कोच, अभ्यास की व्यवस्था और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को कोच दिवाकर मणि नियमित रूप से प्रशिक्षण देते हैं। बावजूद इसके सब जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों की भागीदारी नहीं हो सकी। निदेशालय खेल उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जनपद स्तर पर शनिवार को ट्रायल आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद मंडलीय चयन 27 अगस्त को गोरखपुर में होना निर्धारित था, जिसमें देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जनपद की टीमें शामिल होतीं।
चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बाराबंकी भेजा जाना था, जहां 01 से 04 सितंबर तक सब जूनियर बालिका हैंडबाल मुकाबले आयोजित होंगे।
निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल प्रमाण पत्र अथवा नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य था।
जिला स्तर पर एक भी बालिका खिलाड़ी के न आने से अब देवरिया की कोई टीम प्रदेश स्तर पर हिस्सा नहीं ले पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें