फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे : सीएमओ

Tue, 24 Nov 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिन बच्चों को जन्म के बाद एक भी टीका नहीं लगा है, उनकी पहचान कर टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन

बीच में टीकाकरण छोड़ने वाले बच्चों को भी चिह्नित कर उनकी सभी खुराक पूरी कराई जाए। यह निर्देश सीएमओ डॉ. एसके सिन्हा ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में आयोजित कार्यशाला में दिए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सहयोगी संस्था पीसीआई के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वैक्सीन प्रबंधन, कोल्ड चेन और वेब एमआईएस का प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ ने कहा कि वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

तापमान में गड़बड़ी होने से उसकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है। कोल्ड चेन में आईएलआर, डीप फ्रीजर, वैक्सीन कैरियर और तापमान की निगरानी महत्वपूर्ण है।
यूनिसेफ के प्रशिक्षक बृजेंद्र चौबे ने वैक्सीन की बर्बादी रोकने और जरूरत के अनुसार ही वायल खोलने पर जोर दिया। जेएसआई के अभिनय कुशवाहा और यूएनडीपी के यू-विन समन्वयक हेम नारायण ने ई-विन पोर्टल पर वैक्सीन का स्टॉक प्रतिदिन अपडेट करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यू-विन पोर्टल पर प्रत्येक बच्चे के टीकाकरण का विवरण समय से दर्ज होना चाहिए। ब्लॉक स्तर पर वैक्सीन की मांग, आपूर्ति और खपत का रिकॉर्ड भी अपडेट रखा जाए। कार्यशाला में डीटीओ डॉ. राजेश कुमार, डीआईओ डॉ. विपिन रंजन, डीपीएम पूनम, पीसीआई के जिला समन्वयक पवन उपाध्याय, सीफार के प्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें