फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूट नहीं, प्रेम प्रसंग में पिकअप चालक को मारी गई थी गोली

Wed, 01 Jul 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास पिकअप चालक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात के पर्दाफाश के करीब पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लूट मानी जा रही यह वारदात अब त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़ी साजिश नजर रही हैं। मामले में देवरिया की एसओजी की मदद से छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खाड़ेछापर निवासी पिकअप चालक शेनुल्लाह शेख ने होश में आने के बाद लूट की वारदात से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की पड़ताल में पूरे मामले के तार प्रेम प्रसंग से जुड़ते मिले।
बिहार हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के निर्देशन में विजयीपुर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के नेतृत्व में मामले के पर्दाफाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आए यूपी कनेक्शन के बाद बिहार पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसओजी से संपर्क किया।
दोनों राज्यों की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी संदिग्ध उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिकअप चालक की हत्या की साजिश त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई थी। हालांकि पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें