फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन आज से

Sun, 15 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्रों का दाखिले का दौर 16 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए रविवार को 1037 नामांकन पत्र खरीदा गया। इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को भी नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे। पहले चरण के इन ब्लॉकों में 28 नवंबर को मतदान होना है। उधर, चुनाव को सकुशल  संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों को आखिरी रूप देने में जुटा है। रामपुर कारखाना, तरकुलवा, देसही देवरिया और पथरदेवा में पहले चरण में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है। 16 और 17 नवंबर की शाम चार बजे नामांकन पत्र वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही शाम चार बजे दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 18 और 19 नवंबर को सुबह आठ बजे से होगी। 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। उसी दिन प्रतीक आवंटन का काम भी होगा। इसके अलावा इन विकास खंडों में 28 नवंबर को मतदान होना है। उधर, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए रविवार को भी नामांकन पत्रों की  बिक्री हुई। तरकुलवा में ग्राम प्रधान के लिए 156 और सदस्य के लिए 56, रामपुर कारखाना में ग्राम प्रधान के लिए 139 और सदस्य के लिए 209, देसही देवरिया में ग्राम प्रधान के लिए 75 और सदस्य के लिए 135 जबकि पथरदेवा में ग्राम प्रधान के लिए ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए 267 पर्चा बिका। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें