फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दो को पीटा

Sat, 14 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य को कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात पिटाई कर दी। बीच बचाव कर रहे भाजपा नेता के भाई को भी नहीं बख्शा। घायलों का इलाज सीएचसी पर हुआ। पुलिस इस मामले में एक बीएसएफ जवान समेत छह लोगों पर केस दर्ज की है। मारपीट की वजह जुआ खेलने का विरोध करना बताया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी भाजपा नेता कन्हैयालाल जायसवाल के दरवाजे पर रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर पहुंचे। आरोप है कि वे लोग अपशब्द बोलने लगे। घर से बाहर निकलकर भाजपा नेता अभी कुछ समझ पाते कि लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट में भाजपा नेता का सिर फट गया। बीच बचाव करने गया उनके भाई ओम जायसवाल को भी लोगों ने पिटाई की। गांववालों के हस्तक्षेप से किसी तरह विवाद शांत हुआ। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। दूसरे पक्ष के घायल क्षत्रपाल सिंह और सुनील कुमार सिंह का इलाज भी सीएचसी पर हुआ। लोगों की मानें तो शुक्रवार को जुआ खेल रहे युवकों को भाजपा नेता ने मना किया था। इससे खार खाए युवकों ने रात में दरवाजे में चढ़कर मारपीट की। इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर बीएसएफ जवान शेर सिंह, क्षत्रपाल सिंह, श्रीनेत सिंह, अजय सिंह, लालजी सिंह और स्वतंत्र पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें